आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर वसूल रहा था 300 रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

– रुदौली कोतवाली के शुजागंज बाजार में जनसेवा केंद्र चलाता है युवक

अयोध्या। भोली भाली ग्रामीण जनता से आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे युवक को रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी की पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद विधिक कार्रवाई शुरू की है।
मिली जानकारी के मुताबिक राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर आधार कार्ड अपडेट करने पर तीन सौ रुपये वसूलने की शिकायत किसी ने पुलिस चौकी इंचार्ज शुजागंज से की।

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उससे जनसेवा केंद्र व आधार अपडेट करने के मामले में कागजात की मांग की। जनसेवा केंद्र संचालक कोई कागजात न दिखा पाया।जिसके बाद संचालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि शुजागंज बाजार में जनसेवा केंद्र चलाने वाले उमाशंकर अवैधरूप से आधर कार्ड अपडेट करने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से तीन सौ रुपये की वसूली कर रहा था।

सूत्रों की माने तो संचालक कई वर्षों से अवैध रूप से आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य करता है।बताते हैं कि इन्हीं सब मामलें में पुलिस एक बार इस जनसेवा केंद्र संचालक पर कारवाई कर चुकी है। लेकिन संचालक उमाशंकर सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रूदौली से शिकायत पर हरकत में आई शुजागंज पुलिस केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उप चुनाव के लिए मतदान शुरू, बूथों पर लगी कतार

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya