श्रीराम के राज्याभिषेक पर मुदित हुए नर नारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महन्त बृजमोहन दास ने प्रभु श्रीराम का किया राज्याभिषेक

अयोध्या। मानस भवन में रामलीला मंचन में शनिवार रात भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। आर्यजन जिनकी उतारें आरती, भगवान सारे विश्व में गूंजे हमारी भारती। उक्त काव्य भावना से प्रेरित श्री रामलीला समिति, शंकरगढ़ बाजार एवं चौक रामलीला कमेटी टकसाल के पदाधिकारियों ने रामलीला के मंच पर जीवंतता को प्रकट किया। प्रभु श्रीराम के वन से वापसी के पश्चात भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक का सुंदर और आकर्षक मंचन आमजन को भाव विभोर कर दिया। चौक रामलीला में दशरथ भवन के महाराज महन्त बृजमोहन दास ने प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया।

राज्याभिषेक के इस कार्यक्रम का संचालन संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने किया। पूर्व मंत्री तेज़ नारायण पांडे ‘ पवन ‘ तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद अयोध्या के पदाधिकारीगण जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में उपस्थित रहे। आयोजन समिति से अध्यक्ष संजय जैन, संरक्षक विष्णु वैश्य, अनिल सिंह पार्षद, दिलीप यादव पार्षद, सुधीर नाग, उदय नारायण अग्रवाल गौरव मदनानी एवं दिग्विजय अग्रवाल आदि शामिल रहे। शंकरगढ़ की रामलीला के राज्याभिषेक कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने किया।

मंच पर केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके बुराइयों का नाश किया था, आज उसी तरह हमको आपको समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों और विसंगतियों का समापन करना होगा । वहीं गगन जायसवाल ने कहा कि जिस रामराज्य की कल्पना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी , आज आवश्यकता है कि रामराज्य को यथार्थ रूप में हम आप समाज में उपस्थित करें । राज्याभिषेक के इस कार्यक्रम में दोनों रामलीला समितियों द्वारा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का अंगवस्त्रम पहनाकर व माल्यार्पण स्वागत भी किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya