स्मार्टफोन को बनाएं कैरियर का आधार : भगवान बक्स सिंह 

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

978 छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफोन

गोसाईगंज। शिक्षित व्यक्ति ही समाज में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकता है। इसलिए इस स्मार्टफोन को मनोरंजक तक सीमित न रखकर इसे कैरियर का आधार बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में शिखर तक पहुंचकर महाविद्यालय व प्रदेश का गौरव बढ़ाएं तथा अपने भव्य भविष्य का निर्माण करें।

उक्त उद्गार आशा भगवान बक्स सिंह महाविद्यालय पूरा बाजार में स्मार्टफोन वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक भगवान बक्स सिंह ने व्यक्त किया। स्मार्टफोन वितरण में मुख्य अतिथि भगवान बक्स सिंह का प्राचार्य डॉ उदय प्रताप सिंह डॉ नील मणी सिंह डॉ राज प्रताप सिंह डॉ महेंद्र यादव ने भी सहयोग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदय प्रताप सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  कुछ अलग सोचेंगे तभी होगा नवाचार : डॉ.पवन कुमार तिवारी

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya