विधानसभा चुनाव में महंगाई से त्रस्त जनता को करें जागरूक : अशोक श्रीवास्तव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सजपा ने शुरू किया लोकतंत्र बचाओ व्यवस्था परिवर्तन लाओ अभियान

अयोध्या। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर द्वारा आयोजित नेहरू जयंती के अवसर पर पार्टी के प्रदेश व्यापी जन जागरण अभियान के दूसरे चरण लोकतंत्र बचाओ व्यवस्था परिवर्तन लाओ अभियान का आरंभ करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और समाजवादी मंच के संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं अपील किया कि वर्तमान अराजक राजनीत में बुनियादी व्यवस्था परिवर्तन और समाजवादी लोकतांत्रिक मूल्य आदर्शों एवं सिद्धांत अनुरूप समतामूलक समाज वादी समाज के निर्माण के लिए जन जागरण अभियान को ग्राम तथा मोहल्ला स्तर पर बैठकों गोष्ठियों एवं जनसंवाद के माध्यम से आने वाले विधानसभा चुनाव में महंगाई गरीबी बेकारी से त्रस्त जनता को जागरूक करें जिससे कि न केवल सत्ता परिवर्तन हो बल्कि इस भ्रष्ट और पूंजीवादी सांप्रदायिक तानाशाही राज को भी समूल समाप्त किया जा सके

उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष समाजवादी राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया न केवल राजनैतिक स्वतंत्रता में अपना अमूल्य योगदान दिया बल्कि आर्थिक उन्नति सामाजिक सांस्कृतिक उच्च आदर्शों सांप्रदायिक सद्भाव अंतरराष्ट्रीय जगत में देश का सम्मान और गौरव बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इसके लिए समूचा राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा और उनका विशाल एवं विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमेशा हमें प्रेरणा योग मार्ग दर्शन देता रहेगा उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज देश की अपार संपदा जोकि आजादी के पश्चात हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने राष्ट्रीय की विकास एवं उन्नति के लिए निर्मित की थी उसे न केवल नष्ट किया जा रहा है बल्कि उसे पूंजी पतियों एवं देसी विदेशी कंपनियों के हाथ में बेचने में वर्तमान सरकार लगी हुई है और अब कृषि क्षेत्र को भी पूंजीपतियों के हवाले करने का कुचक्र कर रही है

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट

इसलिए यह आवश्यक है कि वर्तमान पूंजीवादी सांप्रदायिक सरकार को एकजुट होकर हटाकर लोकतांत्रिक समाजवादी धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने का निहित राजनैतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर प्रयास किया जाए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश यादव ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र नायकों के त्याग तपस्या और बलिदान से प्राप्त आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पूरी ताकत से की जाएगी इसके लिए जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए विधानसभा क्षेत्र एवं ब्लॉक कमेटियों का गठन किया जाएगा और प्रत्येक सप्ताह जन जागरण अभियान के अंतर्गत बैठक एवं गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसकी की कार्यक्रम की घोषणा प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से तय करके का शीघ्र की जाएगी बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष एसएम रूमी प्रदेश सचिव अरुण कृष्ण उपाध्याय महासचिव जितेंद्र गौड़ श्याम प्रकाश प्रजापति हाफिज एजाज मुकेश यादव महानगर अध्यक्ष इंद्रपाल चतुर्वेदी ने भी नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वर्तमान समय में उनसे प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं समाजवादी सिद्धांतों की रक्षा करने की बात दोहराई गयी।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya