-गोपाष्टमी पर कान्हा गौशाला में महापौर ने किया गौवंशो का पूजन
अयोध्या। मानव जीवन में गौ सेवा जीवन का हिस्सा बने तो सौभाग्य की बात होती है। पौराणिक ग्रंथों में कामधेनु का जिक्र मिलता है जिनकी उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा करने से सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उक्त विचार नगर निगम अयोध्या की ओर से स्थापित कान्हा गौशाला बैसिंघ में गोपाष्टमी पर्व पर गायों की पूजा एवं गुड़, फल खिलाते हुए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने व्यक्त किए। महापौर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है।
गाय से उतपन्न बछड़ो से कृषि कार्य होता था। तभी भारत खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बन सका। बाद में कृषि यंत्रों का विकास हुआ जिससे खाद्यन्न की उत्पादकता बढ़ी है। लेकिन कृषि योग्य भूमि को सेहतमंद बनाने के लिए गौ पालन पशु पालन को बढ़ावा दिया जाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर क्षेत्रीय संघटन मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, शशि भूषण राय, सहायक नगर आयुक्त डॉ अंकिता शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम राम किशोर यादव, डॉ उपेंद्र मौर्य, राकेश कुमार वर्मा, राजेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।