महिला सम्मान बचत पत्र से नारी सशक्तिकरण को मिलेगा बल : हरे कृष्ण यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सभी योजनाओं से सर्वाधिक ब्याज मिलेगा महिला सम्मान बचत पत्र में

अयोध्या। जनपद में महिला सम्मान बचत पत्र योजना ने पकड़ रही रफतार महिलाएं अपने भविष्य को आर्थिक पंख लगाने के लिए डाकघर की सर्वाधिक ब्याज वाली योजना में एक सप्ताह के अभियान में सैकडों महिलाओं ने अयोध्या मण्डल के डाकघरों में निवेश किया ।

अयोध्या प्रधान डाकघर में भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान बचत पत्र योजना को गति देने के लिए ग्राहक जागरूक अभियान चलाया गया जिसमें आने वाली महिलाओं को योजना के बारे में बताया गया । दूसरी ओर महिला ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए डाक विभाग ने सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जहाँ महिला सम्मान बचत पत्र के साथ अपनी फोटो ले रही हैं। केंद्र सरकार ने महिलाओं की निवेश में भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए छोटी बचत योजना के तहत एक नई स्कीम महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से किया गया। जिसमें सिर्फ महिलाएं ही निवेश कर सकती है यह महिला सम्मान बचत पत्र योजना कम समय में ज्यादा रिटर्न का लाभ देगी ।

महिला सम्मान बचत पत्र के अंतर्गत न्यूनतम 1000 अधिकतम 2 लाख निवेश किया जा सकता है महिला सम्मान बचत पत्र में केवल 2 साल में 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा । एक बार निवेश करने के बाद तीन माह बाद ही दूसरा निवेश किया जा सकेगा । एक वर्ष बाद जमा राशि में से 40 प्रतिशत राशि निकाली भी जा सकेगी। इस दौरान अयोध्या मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आम बजट में घोषित ’महिला सम्मान बचत पत्र योजना’ अब सभी डाकघरों में उपलब्ध है। योजना में 2 साल के लिए 2 लाख रूपये तक जमा किए जा सकेंगे, जिस पर 7.5 प्रतिशत ब्याज देय होगा।

इसे भी पढ़े  सपा व कांग्रेस को मुस्लिम बूथों पर खोजने पड़ेंगे एजेन्ट : केशव प्रसाद मौर्या

साथ ही कहा कि ’नारी शक्ति का स्वाभिमान, भारत की पहचान’ है इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना से नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी एवं यह महिला सम्मान बचत पत्र महिलाओं के भविष्य को संवारते हुए उनके सपनो को पंख लगायेगा।

यह खास योजना महिलाओं कम समय में अधिक ब्याज देगा जिससे महिलाओं को उच्च शिक्षा जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक सेवाओं की सौगात देने के साथ-साथ भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर भी रोक लगायेगा और नारी सशक्तिकरण को बल प्रदान करेगा।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya