महाकुम्भ 2025 : ग्रामीणों की डिमांड पर चलेंगी रोडवेज बसें

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-ग्रामीणों की डिमांड पर चलेंगी रोडवेज बसें. पहली बार वीएलटी सिस्टम से होंगी लैस, ऐप पर ऑनलाइन ले सकेंगे बसों की जानकारी

अयोध्या। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 को लेकर अयोध्या का परिवहन निगम इस बार बड़ी व्यवस्थाएं कर रहा है। अबकी बार महाकुम्भ में जाने के लिए गांव-गांव से भी यात्री लिए जाएंगे। इसके लिए गांव के प्रधान या अन्य जनप्रतिनिधि को रोडवेज में आकर एआरएम को बताना होगा।

इसके बाद किसी भी गांव से बस के जरिये प्रयागराज आया और जाया जा सकेगा। इसके अलावा पहली बार वीएलटी सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत 265 बसों को इंटीग्रेट किया जा रहा है। अब कोई भी यात्री ऐप के माध्यम से बसों की मौजूदा स्थिति को एक क्लिक पर जान सकेगा।

प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया है कि किसी भी श्रद्धालु को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अयोध्या के कई श्रद्धालु महाकुम्भ में जाएंगे और वहां से भी बड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया है। अयोध्या रोडवेज के आरएम विमल राजन ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बाहर की 175 व जनपद की 35 बसें लगाई गई हैं

परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि महाकुम्भ व अयोध्या के दो प्रांतीय मेले को लेकर बाहर से 175 बसें मंगाई गई हैं। जनपद की भी 35 बस लगाई गई हैं। इसके अलावा देवीपाटन मंडल की 200 से भी अधिक बसें अयोध्या होकर प्रयागराज आएंगी व जाएंगी। महाकुम्भ के लिए 12 जनवरी से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़े  समाजसेवी राजन पांडेय का कंबल वितरण महाअभियान शुरू

लगातार संचालन के लिए हर बस पर रहेंगे दो चालक व कंडक्टर

महाकुम्भ को देखते हुए बसों का संचालन लगातार किया जाएगा। बसों पर दो-दो चालक व कंडक्टर भी रखे जाएंगे, ताकि संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यह व्यवस्था दुर्घटना रोकने में भी कारगर होगी। बसों के मेंटेनेंस के लिए वर्कशॉप रहेंगे। जिला मुख्यालय से लगातार इसकी मॉनिटरिंग होती रहेगी।

अयोध्या में बनेंगे अस्थाई बस अड्डे

बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अयोध्या में अस्थायी बस अड्डे बनाये जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya