एनजीटी के आदेश पर मशीन द्वारा कूड़ा निस्तारण शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया शुभारम्भ

अयोध्या। एनजीटी के आदेश पर अफीम कोठी के पास कूड़ा डंपिंग एरिया में नगर निगम द्वारा कूड़े के निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नारियल तोड़कर मशीन से कार्य का शुभारंभ करवाया। यह मशीन कूड़े का प्रोसेस करेंगी।कूड़े अलग-अलग तीन भागों में तोड़े जाएंगे।प्रॉसेस के बाद इस कूड़े को सीमेंट इंडस्ट्री व अन्य इंडस्ट्री में भेजे जाएंगे जंहा पर इसका प्रयोग ईंधन के रूप में किया जाएगा।

यही नही साइंटिफिक प्रयोग के बाद उर्वरक के रूप में भी इसका उपयोग हो सकेगा।दरअसल डंपिंग एरिया के बगल में है 14 कोसी परिक्रमा मार्ग है और परिक्रमा के दौरान दुर्गंध आती थी जिसके बाद एनजीटी ने इस कूड़े को हटाने का आदेश दिया था।ये डंपिंग एरिया सरयू के कछार में है। कूड़ा हटाने के बाद इस जमीन को सीता झील के रूप में डेवलप की जाएगी।इस मौके पर जिलाधिकारी अनुज झा व नगर आयुक्त विशाल सिंह व एसएसपी शैलेश पाण्डेय मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya