अयोध्या। कबीर एजुकेशनल सोसाइटी के सदस्य एवं फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल के निदेशक उमर मुस्तफा निरंतर रूप से सड़क पर उतर कर सभी असहाय एवं ज़रूरतमंदो तक मदद पहुँचा रहे थें ईद के मुबारक मौके पर भी उन्होंने 2000 श्रमिकों के लिए भोजन वितरण का आयोजन किया गया। जीआई सी मैदान में श्रमिकों को पानी एवं लंच बॉक्स हर प्रत्येक व्यक्तियों को भेंट किया गया और साथ ही साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को भी भोजन कराया गया। भोजन वितरण के दौरान उनके साथ रहे ओवैस खान ,हसीब खान, हसीन खान, मो ज़फर, मो दानिश, तनवीर अहमद ,मो साहिल ,सबीन सुहैल, शाहरुख काजी और अनस मुमताज।
101
previous post