भारतीय संस्कृति के आदर्श भगवान राम : महंत कमलनयन दास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– सांसद लल्लू सिंह के संयोजन में नयाघाट पर भण्डारे का हुआ आयोजन

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह संयोजन में रामभक्तों द्वारा अयोध्या नयाघाट पर आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा। वैदिक मंत्रोंचार के बीच मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास ने दीपप्रज्जवलन के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भजन की मधुर ध्वनि ने पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया। प्रसाद वितरण करने के लिए कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम लगायी गयी थी। मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति के आदर्श भगवान राम है।

राम का आदर्श जीवन भारतीय संस्कृति का एक ऐसा दिव्य प्रभा मण्डल है जो सम्पूर्ण विश्व को अलोकित कर रहा है। जेठ के अंतिम मंगल पर भण्डारे का रामभक्तों ने आयोजन के द्वारा व प्रसाद ग्रहण करके विश्वबंधुत्व की भावना का संचार किया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व के लिए अयोध्या आस्था का केन्द्र है। यहां से रामराज्य की परिकल्पना सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित हुई है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने से हमारे भीतर अध्यात्मिक उर्जा का संचार होता है। यह सकारात्मक उर्जा हमारे जीवन में बदलाव लाने में सहायक होती है।

सामूहिक रुप से प्रसाद ग्रहण करने से समाजिक समरसता को सम्बल प्रदान होता है। उन्होने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप सुविधाएं प्रदान करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार संकल्पित है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, बडा भक्तमाल के महंत अवधेशदास, महंत अर्जुनदास, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महंत शशिकांतदास अवधेश पाण्डेय बादल समेत बड़ी संख्या में संत महंत, स्थानीय लोग, श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सड़क के किनारे पुलिया से टकराई कार, तीन घायल

रोडवेज पर जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा नेता इन्द्रभान सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश समाहित है। भण्डारों में प्रसाद ग्रहण करके इस संदेश को भक्त अपने भीतर आत्मसात करते है। रामराज्य की परिकल्पना को केन्द्र व प्रदेश सरकार साकार करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya