लाकडाउन उल्लघन : 82 लोगों पर कार्यवाही

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव व सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा जनपदवासियों से लॉकडाउन में पूर्ण सहयोग देने की अपील की गयी तथा लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करते हुये जनपद के विभिन्न थानो द्वारा लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पर अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को 82 व्यक्तियों के विरूद्व 66 अभियोग/चालानी रिपोर्ट पंजीकृत किया गया, जिसमें इनायतनगर में 21, महराजगंज में 08,पटरंगा में 07, को0अयोध्या में 02, को0नगर, मवई, गोसाईगंज, बीकापुर,तारून, रूदौली में एक एवं 345 वाहनों को चेक किया गया 265 वाहनों का चालान किया गया 05 वाहनों को सीज किया लगभग 2800 रूपये समन शुल्क वसूला गया। जनपद में अब तक 1937 व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 1047 अभियोग पंजीकृत किये गये है व 24,018 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 12,737 वाहनों का चालान किया गया 1108 वाहन सीज किये गये है लगभग 4,17,900 रूपये समन शुल्क वसूला गया।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्यवाही

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर थाना को0नगर में पांच,को0अयोध्या,बीकापुर व इनायतनगर में दो, पूराकलन्दर में मे तीन, कैन्ट, हैदरगंज, गोसाईगंज, खण्डासा,तारून में एक कुल उन्नीस अभियोग आईपीसी व आईटी एक्ट की धाराओं में की धाराओं में पंजीकृत किये गये है।

इसे भी पढ़े  पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की पहली प्राथमिकता : गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya