लॉकडाउन-2 : डीएम, एसएसपी ने खुद सम्भाली कमान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

ढ़िलाई बरतने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार को लॉकडाउन-2 का सख्ती से पालन कराने के लिए स्वयं घंटो कमान सम्भाली। चार पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए आज का दिन मुसीबत का रहा। दोनो अधिकारियों ने चार पहिया वाहनों को जहां सीज करवा दिया वहीं दो पहिया वाहनों का केवल चालान किया गया। आलाधिकारियों ने सीओ सिटी अरविन्द चौरसिया व फतेहगंज चौकी प्रभारी नवनीत यादव को ढ़िलाई बरतने पर कड़ी फटकार लगाया।
इस दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा 03 मई तक लॉकडाउन जारी किया गया है इसलिए अफवाहो पर लोग ध्यान न दे। जनपद में एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति/मरीज न मिलने का यह मतलब नही है कि लॉक डाउन में किसी भी प्रकार की ढील या छूट दी गई है लॉक डाउन में न तो किसी प्रकार की छूट दी गई न ही ढील दी जायगी जबतक शासन से कोई स्पष्ट निर्देश जारी नही किये जाते है। सरकार एवं शासन द्वारा जारी आदेशो का पूर्ण पालन जिला प्रशासन सख्ती से करायेगा।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रो का भम्रण कर अनावश्यक घूम रहे लोगो को थाने भेजने के साथ उनकी चार पहिया एवं दो पहिया वाहनो को सीज कर कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। अधिकारीद्वय ने कहा कि जिन लोगो को पास जारी किया गया है यदि वे भी उसका दुरूपयोग करते हुए पाये जायेंगे तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके वाहनो को भी सीज किया जायेगा। जिलाधिकारी ने भम्रण दौरान बताया कि सभी क्षेत्रो के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, पुलिस थानो एवं चौकी इंचार्ज को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु वायरलेस सेट से निर्देश प्रसारित कर दिया गया है। भम्रण के दौरान अधिकारी द्वय ने पुरूषो के अतिरिक्त महिलाओ को जो अनावश्यक बिना किसी कार्य के चार पहिया अथवा स्कूटी से बाहर निकली महिलाओ को उनके घर छुड़वाने के पश्चात उनके भी वाहनो को वापस लाकर सीज किया जायेगा। जिलाधिकारी ने लोगो को अगाह किया कि 03 मई तक जारी लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करे साथ ही लॉक डाउन की लक्ष्मण रेखा के अनुपालन करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि जबतक आप घर में रहेंगे तब तक पूर्ण रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि जब आप को राशन, सब्जी, फल, दूध आदि दैनिक वस्तुओ की आपूर्ति आपके निवास स्थल पर हो रही है तो बाहर निकले की क्या आवश्यकता है। दुकानदार तथा दवा की दुकान का मो0 नं0 नोट कर ले तथा उनसे होम डिलेवरी के लिए कहे और प्रयास करे कि आवश्यक सामान एवं दवा की आपूर्ति होम डिलेवरी से हो। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिकाबगंज, चौक, फतेहगंज, कसाबबाड़ा, नियावा, गुदड़ी बाजार चैराहा, सिविल लाइन आदि का भ्रमण कर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगो को रोककर बाहर निकलने का कारण पूछा, संतोष जनक उत्तर न मिलने पर उनके वाहनो को सीज कर उन्हें थाने भेजा गया। भम्रण के दौरान दवा की दुकानो पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने पर दुकानदारो को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये गये अन्यथा उनके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जायेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya