-अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। रौनाही टोल प्लाजा सहित अयोध्या जनपद के तीनों टोल पर लोकल वाहनों को पूरी छूट दिए जाने का मामला सोमवार को भी जिला मुख्यालय पर गर्म रहा। अपनी शिकायत लिखा पढ़ी में लाने के लिए बार एसोसिएशन अयोध्या से जुड़े दर्जनों अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिन्होंने इसे मंत्रालय तक पहुंचाने का भरोसा दिया है।
बता दें कि रविवार को इसे लेकर ही सोहावल तहसील में अधिकारियों और टोल प्रबंधकों के साथ आंदोलन कारियों की एक बैठक हुई है। नेतृत्व कर रहीं उप जिलाधिकारी सोहावल सुश्री सविता देवी सीओ सदर अरविंद सोनकर ने होली तक आंदोलन स्थगित रखने की अपील कर नियोजित फैसला कराने का भरोसा दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुन्ना सिंह, जावेद जाफरी, दीपक, शिवम तिवारी, विक्रम पांडे, सतीश कुमार अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।