अयोध्या। मै हूं चौकीदार की भगवा टोपी धारण किये लोगो से भरा भाजपा कार्यालय, रह रह मोदी के नाम का लगता जयघोष, अवसर था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मै हूं चौकीदार कैम्पेन के तहत सम्बोधन के लाईव प्रसारण का। शहर के चौकीदारों से लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय में जुटे थे। मुहिम को समर्थन प्रदान करने के साथ चौकीदारों ने पूरे मनोवेग से भाजपा को समर्थन प्रदान करने का एलान किया। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह ने कहा कि आज चौकीदार शब्द लोगो में सम्मान और आत्मविश्वास का परिचायक बन गया है। कांग्रेस ने चौकीदार शब्द का अपमान किया तो पूरा देश चौकीदारों के समर्थन में खड़ा हो गया। सोशल साईटें ‘‘मै भी चौकीदार’’ कैम्पेन के समर्थन पर भरी पड़ी है। हमारी हर प्रकार की सुरक्षा के लिए तत्पर चौकीदारों की अहमियत आज स्वतः उभर कर आ गयी है। इस कैम्पेन के बाद विपक्ष निरुत्तर हो गया है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि चौकीदार एक सोच है एक भावना है। जिससे व्यवस्थाएं सम्हलती है। टैक्स की चोरी करने वालों, काला धन रखने वालों, अवैध रुप से सम्पत्ति अर्जित करने वालों को आज चौकीदार का डर सता रहा है। दलालों और बिचौलियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों के खाते में पहुंच रहा है। इसलिए विपक्षी दल समाज में भ्रम पैदा कर रहे है। जिससे पुनः खुली लूट की छूट उन्हें मिल सके। परन्तु जनता समझदार है। वह किसी बहकावे में नहीं आने वाली। उसे सुरक्षा और विकास चाहिए। इस अवसर पर विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, बाबा गोरखनाथ, शोभा सिंह चौहान तथा डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, रमेश सिंह, शक्ति सिंह, अभिषेक मिश्रा, आदित्य मिश्रा, ब्रहमानंद शुक्ला, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अभय सिंह, शारदा यादव, शिवम सिंह, इं रणवीर सिंह, रीना द्विवेदी, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, शकुंतला त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, राममोहन भारती, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, शिवकुमार सिंह, दिवाकर सिंह, वासदेव मौर्या, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्रा, स्मृता तिवारी मौजूद रहे।
भाजपाईयों ने सुना मै हूं चौकीदार का लाइव प्रसारण
8