अयोध्या। भारतीय जीवन बीमा निगम के मंड़ल कार्यालय बेनीगंज परिसर में क्लास वन एसोसिएशन, क्लास टू एसोसिएशन, बीमा कर्मचारी संघ फैज़ाबाद डिवीजन एवं अभिकर्ता संघ ने एक घंटे के हड़ताल का आयोजन किया। सभा का संचालन और नेतृत्व बीमा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष कॉमरेड आर डी आनंद ने किया। सभी पदाधिकारियों ने भारतीय जीवन बीमा निगम को सूचीबद्ध करने, आईपीओ लागू करने, इनकम टैक्स से 80 सी खत्म करने, अपनी हिस्सेदारी को बाजार में बेंचने के निर्णय से आक्रोशित कर्मचारियों, अधिकारियों, विकास अधिकारियों और अभिकर्ता साथियों ने जोरदार नारों एवं प्रदर्शनों के साथ अपने-अपने वक्तव्य रखा। सभी ने बोलते समय एक बात दोहराया कि सरकार को अपनी हिस्सेदारी बाजार में बेंचने के निर्णय को वापस ले लेना चाहिए। अभिकर्ता संघ और बीमा कर्मचारी संघ की तरफ से बोलते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि भारत में अभिकर्ताओं की संख्या कई लाख है। यदि सरकार ने अपना कदम वापस नहीं लिया तो हम अपने पॉलिसी होल्डरों के बीच जाकर उनको भारतीय जीवन बीमा निगम को होने वाले क्षतियों के बारे में अवगत कराकर यह बताएंगे कि यह सब हमारी सरकार के गलत निर्णय का परिणाम है। हमारी सरकार से अपील है कि किसी भी तरह से निगम की स्वायत्तता पर आँच नहीं आनी चाहिए। साथियों ने अपने वक्तव्य में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करते हुए एल आई सी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने और सरकार द्वारा अपना हिस्सा इनिशियल पब्लिक ऑफर (प्च्व्) के माध्यम से बेंचने की घोषणा का विरोध किया। वर्तमान में एल आई सी में सत प्रतिशत हिस्सेदारी भारत सत्कार के पास है जिसे पूँजीपतियों के दबाव में सरकार बेंच रही है, इससे 30 करोड़ पालिसी धारकों के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यदि सरकार अपने निर्णय को वापस नहीं लेती है तो हमारे सभी संगठन भविष्य में आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सभा को क्लास वन एसोसिएशन के श्री एनएलएम त्रिपाठी, श्री एके पांडेय, श्री एवी त्रिपाठी, कल्याण संघ के सचिव प्रशासन श्री राम सुरेश शास्त्री, क्लास टू एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री आर पी तिवारी, बीमा कर्मचारी संघ के कॉ. आर डी आनंद, कॉमरेड देवांशु गौड़, कॉमरेड सुनीता सिंह , कॉमरेड संगीता गौड़ कॉमरेड निरंकार, कॉमरेड गणेश कुमार, अभिकर्ता संघ से श्री एस के सिंह, श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव, श्री शिवनाथ त्रिपाठी, श्री राम सिंह, श्री संतोष पांडेय और श्री रईस अंसारी ने संबोधित किया।
एलआईसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन
30
previous post