तेंदुआ का वीडियो वायरल, क्षेत्र में दहशत

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

– वन विभाग जाँच में जुटा

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के नेवादा मजरे रामस्वरूप के पुरवा के निकट एक महाविद्यालय के पास तेंदुवा घूमते दिखाई पड़ा इसका वीडियो बना कर किसी व्यक्ति ने वायरल कर दिया । तो वन विभाग में हड़कम्प मच गया और क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गयी है।

तहसील क्षेत्र के नेवादा मजरे राम स्वरूप पुरवा के करीब एक महाविद्यालय के निकट एक तेंदुआ खेतों में घूमता दिखायी पड़ा तो एक युवक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी है।इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दिया।

सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी वायरल वीडियो की पुष्टि करने के लिए जंगल जंगल व खेतों में खाक छान रहें हैं।वहीं चर्चा है कि शुक्रवार को काटे निवासी राजकुमार प्रजापति की बकरी को अपना निवाला बनाया है।इस सम्बंध में पूछे जाने पर डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तीन दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ थास जिसे लेकर विभाग के कर्मचारियों की टीम को जाँच के लिए लगाया है।

 

इसे भी पढ़े  सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री को अयोध्या सांसद के रोने का देंगे जवाब

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya