जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। शहर के देवकाली बाईपास पर सुबह से शाम तक लगे रहने वाले भीषण जाम से आवागमन में यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भीषण जाम, जलभराव व सड़कों की जर्जर हालत से परेशान स्थानीय लोगों द्वारा समस्याओं से अवगत कराये जाने पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग, अयोध्या विकास प्राधिकरण, नगर निगम व विकास खण्ड पूरा के आला अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर विधायक ने देवकाली बाईपास पर लगने वाले जाम, श्रीरामपुरम कालोनी में होने वाले जलभराव व साकेतपुरी कॉलोनी में जर्जर सड़क का अधिकारियों के साथ पैदल यात्रा कर निस्तारण हेतु गहन विचार विर्मश किया।
स्थलीय निरीक्षण व गहन विचार विर्मश के बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग को देवकाली बाईपास के निकट साकेतपुरी के सामने एक भव्य चौराहे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया। जिससे जाम की समस्या का समाधान हो सके। तत्पश्चात अयोध्या विकास प्राधिकरण को देवकाली सम्पर्क मार्ग से साकेतपुरी होते हुये पंचकोसी परिक्रमा मार्ग तक सड़क व नाली निर्माण प्रकाश व्यवस्था सहित बनवाने का प्रस्ताव विभागीय योजना में शामिल करने का निर्देश दिया। श्रीरामपुरम कालोनी में जलभराव व जर्जर सड़क के निस्तारण हेतु सड़क का उच्चीकरण करते हुये नाले का निर्माण करवाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी पूराबाजार को निर्देश दिये।
उक्त निर्देश देते हुये नगर विधायक ने कहा कि अयोध्या में विकास के सभी कार्य आधुनिक समय के अनुसार होने चाहिए, गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए जो ज्यादा से ज्यादा समय तक प्रभावी रहे। सभी कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र-अतिशीघ्र तैयार कराये जाये. सभी कार्यां के लिए शासन से मंजूरी भी शीघ्रता से दिलाई जायेगी। जनकल्याण के लिए सर्मपित है भाजपा सरकार। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि इन तीनों कार्यां के हो जाने से न केवल स्थानीय लोगों की समस्याओं का निवारण होगा ब्लकि ग्रामीण क्षेत्रों व आस-पास के जनपदों से आने वाले यात्रियों की यात्रा भी सुलभ व मंगलमय होगी। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या व महामंत्री शैलेन्द्र कोरी व ग्राम प्रधान मनोज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya