कांग्रेस सभासद प्रतिनिधि को जेल भेजने पर एकजुट इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मिल्कीपुर एसडीएम दफ़्तर का हुआ घेराव

अयोध्या। कुमारगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 के सभासद प्रतिनिधि संतोष कुमार कोरी की जेल में निरूद्ध किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर कार्यालय का घेराव किया। इस घेराव में समाजवादी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेता भी शामिल हुए हैं। प्रदर्शन एवं घेराव के बाद मिल्कीपुर उप जिलाधिकारी ने कांग्रेस नेता संतोष कुमार कोरी को जमानत पर रिहा कर दिया है।

प्रदर्शन में शामिल समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दलित कार्यकर्ता के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के दबाव में अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में न्याय की मांग करती है और दलित समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी है।

यह प्रदर्शन राजनीतिक दबाव में उत्पीड़न के खिलाफ एक मजबूत संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी सदस्य संजय तिवारी ने किया। उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर के जमानत आश्वासन पर प्रदर्शन को समाप्त किया गया जमानत दिए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी को धन्यवाद दिया।

धरना प्रदर्शन में अमरीश पांडे, शिवपूजन पांडे, तेजबली पांडे, विकास सिंह विकी, प्रदीप कोरी, लल्लन कोरी, फूलचंद यादव, सुनील कुमार कोरी, राम सतन कोरी, सुनीता कोरी, चंद्र कुमार कोरी, द्वारिका पाल, प्रदीप रावत, नंदलाल कोरी, ईश्वर दीन, दिलीप कोरी, राकेश कोरी आदि शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya