समाज को बनाए रखने में अधिवक्ता और शिक्षक की भूमिका अहम : एस. चंद्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एसएसवी इंटर कॉलेज के पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

अयोध्या। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित एस. चंद्रा ने कहा कि अधिवक्ता और शिक्षक विभिन्न पदों पर रहकर देश और समाज की उत्कृष्ट सेवा करते हैं। इसके कई उदाहरण है, जो समाज के सामने है। वह शनिवार को एसएसवी इंटर कॉलेज के पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने में अधिवक्ता और शिक्षक का अहम योगदान होता है।

अधिवक्ता न्यायपालिका जबकि शिक्षक सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे पद को कई अधिवक्ता और शिक्षकों ने सुशोभित किया है। एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष डॉ. मणि शंकर तिवारी ने स्वागत संबोधन में कहा कि यह सुखद अवसर है जब शिक्षक और अधिवक्ता एक मंच पर एक साथ हैं। उन्होंने कहा की न्यायपालिका सर्वोपरि है। धन्यवाद व्यक्त करते हुए एसएसवी स्कूल के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपने अनुभव को सभी से साझा किया।

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में अधिवक्ता वर्ग समाज को दिशा प्रदान करते हैं। अवध बार कार्यकारणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम पांडेय, उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव गौरव श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन विवेकानंद पाण्डेय ने किया। इसके पहले प्रधानाचार्य डॉ. तिवारी, डॉ. त्रिपाठी सहित बच्चू लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ उदयभान सिंह, संरक्षण मंत्री डॉ रामकृष्ण मिश्रा, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, आनंद सिंह, बृजेश सिंह, भरत कुमार व विद्यालय के शिक्षकों ने अतिथि एस चंद्रा और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। देवेंद्र सिंह ने एस चंद्रा का बनाया हुआ पोट्रेट उन्हें भेंट किया।

इसे भी पढ़े  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

समारोह के आरंभ में मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित एस. चंद्रा ने अपनी धर्मपत्नी आशा मिश्रा के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। एसएसबी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिक्षक अनिल मिश्रा के निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया तो हिंदी प्रवक्ता मनीष सक्सेना ने स्वस्तिवाचन किया।

इस दौरान अवध बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रंजना श्रीवास्तव, कौशल मणि त्रिपाठी, रुचि त्रिपाठी, दुर्गेश शुक्ला, प्रभाकर तिवारी, रविकांत मिश्र, आयुष मिश्रा, अभिषेक तिवारी, आशुतोष सिंह, मनीष यादव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अभिषेक तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक महेश नारायण यादव, देवेंद्र मिश्रा, नंद किशोर उपाध्याय, सुरेंद्र देव तिवारी, कौशल कुमार, अक्षतेश्वर प्रसाद दुबे, राजेश सिंह, अशोक कुमार साहनी, अमर कुमार चतुर्वेदी, सुमन यादव, अनिल कुमार वर्मा, नितिन पाण्डेय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक और शिक्षकाएं मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya