-मजदूर समस्याओं को समाजवादी मजदूर सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। सोमवार को समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश, अवध जोन के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र का उद्घाटन सांसद अवधेश प्रसाद ने किया। कार्यक्रम अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने किया व संचालन अखिलेश चतुर्वेदी ने किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों की हालात बहुत खराब है, प्रदेश सरकार श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा नहीं दे रही है।
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात बहुत ही खराब है। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि उपचुनाव में सभी सीटे समाजवादी पार्टी जीतेगी, मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जी ने भाजपा की प्रदेश सरकार लगातार सात सालों से मजदूरों का शोषण कर रही है।
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जगतपाल जी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश सचिव आशीष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है। सभा को महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव, राम भरोसे, कैलाश कोरी, राजकपूर बौद्ध, वीरेन्द्र तिवारी, आर.टी. यादव, विश्वनाथ कोरी व विभिन्न जनपद के जिलाध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रमक के अंत में जुलूस बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय में मजदूर समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया।