भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त : राजपाल कश्यप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- सपा जातिवादी नही विकासवादी पार्टी

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रेदश अध्यक्ष राज पाल कश्यप ने कहा कि सपा सरकार में ही सभी का सम्मान है। सपा जातिवादी नही विकासवादी पार्टी है। पिछडो को ग्राम सभा से लेकर जिला पंचायत में प्रतिनिधित्व देने का कार्य एवं भागीदारी सपा सरकार में मुलायम सिंह ने किया है। उन्होंने केबिनेट में पंचायती राज व्यवस्था का प्रस्ताव पास किया था। श्री कश्यप राजू इ कालेज टिकरी के मैदान पर आयोजित सपा विधानसभा गोसाई गंज के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निषाद बिरादरी को सरकार में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। पिछड़ो का हित सपा में सुरक्षित है। कांग्रेस भाजपा व बसपा सहित अन्य दल हो उन्हें सरकार में प्रतिनिधित्व करने का मौका सपा ने दिया है। उन्होंने निषाद पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। भाजपा वोट लेने के लुभावने वादे कर रही है परन्तु सम्मान नही मिलेगा। पिछड़े वर्ग के लोग 2022 में भाजपा की कुर्सी तोड़ देंगे। भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग का कलेक्टर कही नहीं है। शिक्षक भर्ती घोटाले पर कड़ा प्रहार किया। भाजपाने फ्री का सिलेंडर हजार का कर दिया।

भाजपा व आर एस एस के लोग सेंधमारी कर ले लेते है देते नही ।महगाई व र्भ्ष्टाचार पर सरकार को निशाने पर लिया। और कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान के साथ मेरा परिवार भी परेशान किया गया। जि प अध्यक्ष के चुनाव के दौरान मुझे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया। सरकार हमे लगतार परेशान कर रही है। पहली बार बेटे को विधायक बनाया था। नैतिक दायित्व है और संकल्प लेते है कि क्षेत्र ही हमारा परिवार है। और सभी के हमेशा सुख दुख में शामिल होते रहेंगे।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल

लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर की घटना का जिक्र करते हुये सरकार के कानून व्यवस्था पर प्रहार किया। जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा सपा सरकार में किसान मजदूर व गरीब खुशहाल था। मुख्य अतिथि का कार्यकर्त्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान,चन्द्रभान वर्मा,युवजन सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह, राणा, त्रिभुवन प्रजापतिपूर्व ब्लॉक प्रमुख, विजय प्रताप सिंह, राहुल सिंह रघुवंशी,भानु यादव, रोली यादव, राम सुन्दर यादव, संजय कश्यप, भूपेन्द्र सिंह, शकुंतला निषाद, डॉ सरिता सिंह, अखिलेश सिंह,राजू सिंह, नीरज सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेससंचालन विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद ने किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya