श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ पूर्व विधायक के पिता द्वारा किया गया तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
बीकापुर तहसील क्षेत्रांतर्गत बल्लीपुर बाजार में में श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को ेजन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ गोसाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्स सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सपा के सायुस गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष गया प्रसाद यादव कृष्णा यादव , देव नारायण यादव, विजय कुमार यादव दिनेश चैरसिया, जगलाल, सुभाष यादव, मनीराम कसौधन, मनीराम रावत अयोध्या प्रसाद यादव बंटी कसौधन तथा संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित बाजार वासी एवं ग्राम वासियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया जिसमें क्षेत्र के कुछ मुस्लिम धर्म के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा संपूर्ण आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।

इसे भी पढ़े  आजादी के 80 साल बाद भी बदहाली का शिकार हैदरगंज बाजार, तारुन-घोपा और भीटी-बेरगंज मार्ग बदहाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya