लता मंगेशकर: यश म्यूजिकल ट्रस्ट ने अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा आयोजित लता मंगेशकर की श्रद्धांजलि समारोह जो कि प्रेस क्लब अयोध्या में आयोजित हुआ। जिसका आरंभ चंद्रांशु महाराज ,आर्य कन्या की पूर्व प्राचार्य मीनू कपूर और अयोध्या धाम के संजय महेंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण करके किया । रामानंद सागर के संचालन में लता जी के गीतों की त्रिवेणी बहती चली गई ,जिसमें सत्य प्रकाश और कार्तिक, प्रिंस द्वारा वंदना से आरंभ हुआ तबले पर संगत संजय कुमार जी ने की। तत्पश्चात प्रिया सिंह, घनश्याम , राहुल, मदन गोपाल , अनीता, विजय, निर्मल, नीलम, संगीता, सुधीर, रामानंद सागर आदि अनेक लोगों ने लता के गीतों से समा बांध दिया । इस अवसर पर हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सम्राट अशोक मौर्य, स्वदेश सेवा संस्थान के एस बी सागर, राज शिशू स्कूल की संतोष गर्ग ,इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा रत्ना जयसवाल, नई सीख से अविनाश तिवारी ,बृजमोहन कुमकुम भाग्या ,कुशल बदरा, वाहिद जी, इंदरप्रीत सिंह ,विजेता, पूजा, डिंपल सोनी, अमन चौधरी, चंद्रधर द्विवेदी, शील दास ,रमेश कुमार, शिव कुमार ,प्रिया सिंह, दीपिका शुक्ला, पवन पांडे, आचार्य स्कंद दास आदि बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लता जी को पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम के अंत में संस्था की अध्यक्षा संगीता आहूजा, सर्मिष्ठा मित्रा, आशीष कौर ,नीलम श्रीवास्तव, अशोक मौर्य ,शशि रावत , रत्ना जयसवाल, रामानंद सागर आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya