सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में संगठन की बड़ी भूमिका : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

विधायकों की अनुपस्थिति रही बैठक में चर्चा का विषय

अयोध्या। भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सभी सदस्यों के सम्मुख पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने राजनैतिक प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया। प्रस्ताव का समर्थन पूर्व जिलाध्यक्षों में डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व कमलाशंकर पाण्डेय ने किया। इसको ओम की ध्वनि के साथ पारित किया गया। पहली बैठक में विधायकों की अनुपस्थिति के मुद्दो को कई सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण के दीप प्रज्जवल के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्पों को आत्मसात करते हुए सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को केन्द्र व प्रदेश सरकार चरितार्थ कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसमान्य तक पहुंचाने में संगठन की बड़ी भूमिका है। संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी रुप से मजबूत करने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। समय समय पर इसकी समीक्षा भी होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों व चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सेक्टर व बूथ स्तर की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को प्रदान की गयी है। 19 मार्च से चलाये जाने वाले ग्राम स्वराज अभियान में मण्डल के पांच गांवो का चयन किया जायेगा। इन गांवो में चौपाल का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ में छात्र, अभिभावक व प्रबुद्ध जनों की बैठक का भी आयोजन किया जायेगा। मण्डल स्तर पर आयोजित आरोग्य मेले में संगठन अपनी भूमिका का निर्वाहन करेगा। भाजपा नेता इंजीनियर रणवीर सिंह ने बैठक से पहले सभी के गले में भाजपा की पट्टिका को डालकर सम्मानित किया । इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महंत मनमोहन दास, राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा, अशोक कसौधन, अशोक मिश्रा, राममोहन भारती, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, राघवेन्द्र पाण्डेय, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, इन्द्रभान सिंह, मुन्ना सिंह, विमल कुमार उर्फ सरोज जायसवाल, रमेश सिंह, इं रणवीर सिंह, पूर्व विधायक मथुरा तिवारी, रामू प्रियदर्शी, डा सरोज मिश्रा, शत्रुहन मोदनवाल, सभी मण्डलों के अध्यक्ष व महामंत्री तथा जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya