ग्राम मेंहदौना में 34 वर्ष बाद चकबन्दी कार्य पूर्ण, किसानों में हर्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई चकबन्दी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक

अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार चकबन्दी विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मनोज कुमार सिंह के साथ-साथ समस्त चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में कुल 18 ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया प्रचलित है, जिसमें से 06 ग्रामों में द्वितीय चक्र की व 12 ग्रामों में प्रथम चक्र की चकबन्दी प्रचलित है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी ग्रामों में कृषकों से संवाद स्थापित करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करें। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 1991 से चकबन्दी प्रक्रिया में लम्बित ग्राम-मेहदौना तहसील-मिल्कीपुर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं धारा-52 का प्रस्ताव चकबन्दी आयुक्त, महोदय को भेजा जा रहा है। वर्तमान में तहसील रुदौली के तीन ग्राम खैरी, नैपुरा व उदरौरा तथा तहसील- मिल्कीपुर का एक ग्राम-मेवापुर मु देवगांव की प्रस्तावित चकबन्दी योजना सहायक चकबन्दी अधिकारीगण द्वारा तैयार की जा रही है।

संबंधित सभी सहायक चकबन्दी अधिकारी को जिलाधिकारी, अयोध्या द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अवस्था में माह फरवरी तक प्रारम्भिक चकबन्दी योजना पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न पटलों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का पारदर्शी रूप से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चत करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया गया कि 05 वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों में ग्राम में चौपाल लगाकर समस्त पीठासीन अधिकारी अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण सुनिश्चत करें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya