अनुमति न मिलने से नहीं हो सका भाकियू का धरना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

किसान युनियन ने सौंपा पांच सूत्री मांगपत्र

रुदौली।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे के अगवाई में रौजागांव चीनी मिल गेट पर आयोजित धरना एसडीएम रूदौली विपिन कुमार सिंह व् पुलिस विभाग द्वारा धारा 144 लागू होने की वजह से धरने की अनुमति न देने से धरना नहीं हो सका।इसके बावजूद भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मिल गेट पर पहुँच गए।जिसमे पुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हुई परन्तु प्रदेश सचिव दिनेश दुबे जब मौके पर पहुँचे तो किसानों का गुस्सा शांत करवाया।यहाँ तक कि एसडीएम व् कोतवाल वीपी यादव व पटरंगा पुलिस ने श्री दुबे को प्रदर्शन करने से रोका।
श्री दुबे ने धरने के स्थगित कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।जिसमे उन्हों ने बताया कि 21 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश में किसान हल क्रांति साप्ताहिक आरम्भ किया जा रहा है तथा किसान भाई 21 दिसम्बर को जनपद मुख्यालय पर हँसिया,खुरपी,बलकटी,बैल लेकर घेराव भी करेगे।और तो और किसानों का धान क्रय केंद्रों पर नही बिक रहा है गन्ने का मूल्य 450 रुपये किया जाय।छुट्टा जानवरो से छुटकारा दिलाने का वादा सरकार ने किया था लेकिन उन वादों को सरकार नहीं पूरा करा पा रही हैं गन्ने की पत्ती व पराली न जलाने की बात सरकार कर रही हैं लेकिन 100 रूपया कुन्तल किसानो की पराली व पत्ती के नाम पर किसानो को सरकार द्वारा मिलना चाहिए लेकिन किसानो को नहीं दिया जा रहा हैं और कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही हैं। जिससे किसानो में काफी आक्रोश हैं।श्री दुबे ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन मिल मालिको से मिलकर किसानो का शोषण कर रही हैं रुदौली क्षेत्र के किसान चीनी मिल का घेराव शीघ्र करेंगे जिसको जिला प्रशासन भी अब नहीं रोक पायेगा।इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह,तहसील अध्यक्ष भोला सिंह,ब्लॉक अध्यक्षा रंजू सिंह(महिला),ब्लॉक अध्यक्ष सहज राम गुप्ता,अजय सिंह,राजेश पान्डेय,पप्पू सिंह,ओम प्रकाश पांड़ेय,श्याम नाथ तिवारी,लल्लन,ओम प्रकाश पाण्डेय,शांति,उषा देवी,उमा,बदलू,उत्तम कुमार,पवन पाठक,विनोद सिंह के साथ सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya