पक्के तालाब में डूबा मजदूर, मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली के जनौरा क्षेत्र स्थित पक्के तालाब में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

मूल रूप से बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित सानीपुरा का रहने वाला सत्यपाल सिंह (58) पुत्र राम सिंह अपने घर परिवार और क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ यहां पर सीवर लाइन निर्माण योजना में काम कर रहा था। उसको जिला अस्पताल लाया गया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मजदूर को अस्पताल लाने वाले उसके बेटे देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की पक्का तालाब में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद वह शव को पैतृक गांव ले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े  समाजवादियों ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya