हर्षोल्लास से मनाया गया मजदूर दिवस, बांटे गए लड्डू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मजदूर संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम

अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की ओर से द मजदूर दिवस पर 5 श्रमिकों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। विजय कुमार, रामकली, अमित कुमार, गया प्रसाद और रामलखन निषाद को सम्मानित करने के बाद लड्डु खिलाकर खुशियां मनाई गईं। जिसके बाद रामरती की अध्यक्षता व जनौस जिलासचिव शेरबहादुर शेर के संचालन में संगोष्ठी हुई। माकपा जिलासचिव कामरेड अशोक यादव ने मजदूर दिवस को विस्तार से समझाया। सभी को ब बधाई देते हुए कहा कि मजदूरों के संघर्षों व शहादत की बजह से आज श्रमिको को 8 घण्टे काम के अधिकार को लड़कर जीता।

सीआईटीयू के राष्ट्रीय नेता केआर यादव ने कहा कि देश की सरकारे श्रमिको का शोषण कर रही है।लेवर एक्ट को उत्तर प्रदेश की सरकार खत्म कर रही है। मिनिमम मजदूरी सरकारे तय नही कर पा रही है। केंद्र की सरकार श्रमिक विरोधी है। जनौस के पूर्व प्रदेश महासचिव का. सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि आज मजदूर का मतलब हमेशा गरीब से नही होता है। मजदूर वह इकाई है जो हर सफलता का अभिन्न अंग है। फिर चाहे वो ईंट गारे में सना इंसान हो या ऑफिस की फाइल्स के बोझ तले दबा एक कर्मचारी।

कहा कि धूप में मजदूरी करने वालों को ही मजदूर समझते है।इसके विपरीत मजदूर समाज का अभिन्न अंग है।लेकिन सरकार चंद पूंजीपतियों के हांथो बिक गई है। जिला प्राभारी कामरेड विश्वजीत सिंह राजू, जिलाध्यक्ष धीरज द्विवेदी, उपाध्यक्ष शिवधर द्विवेदी, बालकिशन यादव, तारिक इशहाक, रामसुरेश निषाद, महावीर पाल, विनोद सिंह, अखिलेश सिंह ने भी सम्बोधित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya