के.टी. पब्लिक स्कूल में हुआ रामलीला का मंचन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। दीपावली की पूर्व संध्या पर के टी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दीपावली धूमधाम से मनाया,और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी सम्पन्न हुआ। स्कूल प्रांगण में जहां बच्चों ने मनमोहक ढंग से रामलीला का मंचन किया वहीं प्रांगण में पटाखे फोड़ दीपावली की पूर्व संध्या पर अपनी खुशियां व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थाध्यक्ष डॉ एच बी सिंह व उपप्रधानाचार्या मासूम फातिमा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्राध्यापिका मीनाक्षी श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के अंत मे संस्थाध्यक्ष डॉ सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए रामलीला व भगवान राम के महिमा को बताया और कहा भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम क्यों कहा जाता है। अंत मे श्री सिंह ने उपस्थित बच्चों,व अध्यापकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यक्रम आयोजन पर बधाई भी दिया।

इसे भी पढ़े  राम की नगरी में होगी रामदाने की भी खेती
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya