सभी को साथ लेकर चलें क्षत्रिय : डॉ. अभय सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर आयोजित हुई गोष्ठी

अयोध्या। समाज को चाहिए कि महान योद्धा महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलें। क्षत्रिय धर्म यही है कि सभी वर्ग को साथ लेकर चला जाए। साथ ही समाज में व्याप्त आपसी वैमनस्य और कटुता को दूर किया जाय। उक्त विचार का.सु. साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अभय सिंह ने कही। वह महाराणा प्रताप की जयंती पर क्षत्रिय बोर्डिंग परिसर में आयोजित महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व व कृतित्व विषयक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। अध्यक्षता कर रहे बोर्डिंग के उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह राजू ने महाराणा के जीवन पर चर्चा की।

सोसाइटी के मंत्री रामकुमार सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पराक्रम और शौर्य को सभी को साझा किया। कोषाध्यक्ष शम्भूदत्त सिंह ने समाज की एकता पर बल दिया। संचालन पूर्व मंत्री दानबहादुर सिंह ने किया। संयुक्त मंत्री रमेश सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बीके सिंह ने महाराणा प्रताप की वीरता-पराक्रम का विस्तार से वर्णन किया। डा. चक्रवर्ती सिंह ने समाज के उत्थान की बात की।

आयोजन को जंगबहादुर सिंह, कमलेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह,डा. राजेश कुमार सिंह, रामविभूति सिंह, दिवाकर सिंह, ज्ञानस्वरूप सिंह, बबलू सिंह ने भी संबोधित किया।इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराणा प्रताप की मूर्ति एवं चित्र बोर्डिंग अध्यक्ष अरविन्द सिंह, छेदी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों के माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान ज्ञान स्वरूप सिंह, अनिल सिंह, अरुण सिंह, डा. संजय सिंह, पवन सिंह, समीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, आरडी सिंह, पत्रकार सूर्यनारायण सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अम्बरीश सिंह,शिवमोहन सिंह,धर्मवीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya