क्षत्रिय कल्याण परिषद ने कोरोना राहत के लिए दिया एक लाख का चेक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में क्षत्रिय कल्याण परिषद की ओर से 100000 की सहायता राशि प्रदान की है। इस संबंध में श्री सिंह ने बताया कि उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा किया जाना है और कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से देश में चल रहे 21 दिन के लॉक डाउन के दौरान श्री सिंह ने देश के नागरिकों के साथ ही अयोध्या जनपद वासियों से घरों पर रहने की अपील करने के साथ ही एक दूसरे से 1 मीटर की दूरी और मास्क जरूर लगाने की अपील की है। श्री सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में यह फैसला लिया गया है जिसका हम भारतवासियों को निर्वाहन किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े  एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर की जा रही अनियमितताएं : तेज नारायण पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya