कोरियाई प्रतिनिधि मण्डल ने अवध विवि का किया भ्रमण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में शुकवार को रिपब्लिक कोरिया का एक प्रतिनिधि मंडल दल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने की। प्रतिनिधि सदस्यों मंडल में किम कुम योंग डायरेक्टर काउंसलर कोरिया, मीरा क्वाक हेड आफ एजुकेशन, किम कोंन हेड एडमिनिस्ट्रेशन कोरियन कल्चर सेंटर इण्डिया रहे।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्य किम कुम योंग ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत एवं कोरिया के रिश्ते काफी प्राचीन है। हम सभी का भारतीय संस्कृति से समन्वय काफी पुराना है। कोरिया विश्वविद्यालय परिसर में एक कोरियन संस्कृति अध्ययन केन्द्र्र की स्थापना करना चाहता है। इस केन्द्र पर कोरियन एवं भारतीय संस्कृति का अध्ययन संयुक्त रूप से छात्र कर सकेंगे। अयोध्या की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए किम कुम योंग ने कहा कि कोरियन गण राज्य के लिए अयोध्या एक विशेष महत्व रखता है। कोरियन भारत के साथ भाषा, संस्कृति, खेल अन्य कई सामाजिक विन्दुओं को साझा करना चाहता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि पौराणिक नगरी अयोध्या एक सांस्कृतिक धरोहर है। यहां पर पर्यटन की असीम संभावनायें विद्यमान है। कोरियन गणराज्य से अयोध्या के प्राचीन रिश्ते रहे है। इस विरासत को और समृद्ध करने की आवश्यकता है। अयोध्या संयुक्त संस्कृतियों के विकास की आदर्श केन्द्र है। विश्वभर के पर्यटक अयोध्या आते है और दिनोंदिन अनकी संख्या बढती जायेगी। भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए दोनों देशों की संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। इसके लिए प्रो0 दीक्षित ने कोरियाई सदस्य दलों से संयुक्त अनुबंध करने की आशा व्यक्त की। प्रो0 दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अयोध्या दीपोत्सव के बारे में विस्तार चर्चा की और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये गये सांस्कृतिक आयोजनों से परिचित कराया। प्रो0 दीक्षित ने एक सांस्कृतिक म्यूजियम की स्थापना के उद्देश्यों पर भी चर्चा की। इससे अयोध्या आने वाले पर्यटक भारतीय संस्कृतियों परिचित हो सके। इस प्रकार पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के साथ किम कुम योंग, किम कोंन, सुनील रावत विदेश मंत्रालय एवं शैक्षिक सलाहकार अरूण पाण्डेय ने विश्वविद्यालय परिसर की लाइब्रेरी, श्रीराम शोध-पीठ, प्रचेता भवन का प्रति कुलपति प्रो0 एसएन शुक्ल, प्रो0 आर0 एन0 राय, डॉ0 आर0के0 सिंह, कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह के साथ भम्रण किया। कोरियाई सदस्यों का भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेटकर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने डॉ0 राममनोहर लोहिया व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 एन0के0 तिवारी, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, डॉ0 विनोद चौधरी, डॉ0 दीपशिखा चौधरी, डॉ0 नरेश चौधरी, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी, डॉ0 आर0एन0 पाण्डेय, डॉ0 महेन्द्र पाल, आशीष मिश्र, पल्लवी सोनी, रीमा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya