चार साल की मासूम से किशोर ने किया रेप, पुलिस ने भेजा जेल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सुलतानपुर। जिले के गोसाईंगंज में चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने रेप की जघन्य घटना को अंजाम दिया। आरोपी किशोर मासूम के पड़ोस में ही जूस का ठेला लगाता है, बच्ची जब जूस लेने वहां पहुंची तो वह उसे उस कमरे में ले गया जहां पर वह दुकान का सामान रखता था। मासूम जब घर पहुंची तो उसने मां को इशारों से घटना के बारे में जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को हिरासत में पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
घटना जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित एक गांव की है। परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र के गणेशपुर कैथोली गांव का रहने वाला मोहम्मद आरिफ(16) पीड़ित मासूम बच्ची के घर के करीब ही जूस का ठेला लगाता है, और उसने पास में ही सामान रखने के लिए किराए पर एक कमरा ले रखा है। आरोप है कि गुरुवार की शाम आरोपी किशोर मासूम को बहला फुसला कर उसी कमरे में अपने साथ ले गया।जहां उसने मासूम के साथ रेप की जघन्य घटना को अंजाम दिया और जब उसकी हालत बिगड़ गई तो वह उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।खून से लथपथ दर्द से कराहती हुई मासूम जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख मां पूरे मामले को समझ गई। तत्काल बच्ची को लेकर वह थाने पहुंची जहां से तत्काल महिला पुलिस कर्मियों के साथ एसओ ने मासूम को इलाज और मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया। उधर मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध रेप और पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष एसएन पांडेय ने बताया कि आरोपी किशोर के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya