रंगारंग कार्यक्रम के मध्य खत्री सभा का हुआ सम्मान समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आचार्य नरेन्द्रदेव सम्मान से नवाजी गयी विभूतियां

अयोध्या। खत्री सभा, महिला खत्री सभा का होली मिलन समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेन्द्रदेव सम्मान व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के कोहिनूर पैलेस में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद निर्मल खत्री व मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज खत्री ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक निर्भय चन्द्र सेठ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। खत्री सभा अयोध्या फैजाबाद के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने अतिथियों को माला एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। सचिव सुप्रीत कपूर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मेमेन्टो देकर उनका अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि ने आठ विभूतियों को जिनमें निर्भय चन्द्र सेठ शहजहाॅंपुर, एम0के0 मेहरोत्रा मुरादाबाद, डी0एन0 कपूर पटना, डा0 स्वराज ग्रोवर अमृतसर, नरेन्द्र धामू गुजरात एवं शहर फैजाबाद के सुधीर मेहरोत्रा, रमेन्द्र धवन, रामजी महेन्द्रा को आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान से स्मृति चिन्ह देकर माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को अपना आशीर्वाद देते हुए पूर्व सांसद डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि होली का पर्व जीवन में उल्लास का पर्व है। विविधता में एकता का पर्व है। इसे हमें सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज खत्री ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम इतने बड़े स्तर पर इतनी खूबसूरती से देखने को नहीं मिलते। उन्होंने खत्री सभा, महिला खत्री सभा को ऐसे कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई दिया।
महिला खत्री सभा के नेतृत्व में जबरदस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसको सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समाज के महिला एवं पुरूषों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पल्लवी साहनी, सौम्या कपूर व सांस्कृतिक मंत्री विवेक साहनी के देखरेख में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में शताक्षी पुरी, रिद्धी साहनी, चेक मार्क डान्स एण्ड डान्स सृजनपुरी, कार्तिकेय मल्होत्रा, शुभ मेहरोत्रा, मानस अरोड़ा, करन एण्ड ग्रुप काव्या मल्होत्रा ने जबरदस्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक श्रीमती नीरा कपूर व संचालन महिला खत्री सभा महामंत्री सुचिता भल्ला ‘डाली’ ने किया। समारोह की प्रमुख भूमिका निभाने वालों में कार्यक्रम संयोजक राजीव साहनी, सह संयोजक आलोक मनचन्दा, सुप्रीत कपूर, महिला खत्री सभा अध्यक्ष बबिता साहनी, रूबी कपूर, श्वेता टण्डन, कामिनी टण्डन, रितू साहनी, शशि मनूचा, निशि पुरी, कंचन मेहरोत्रा, रजनी मेहरोत्रा, रवि मेहरोत्रा, सुप्रीत कपूर, कृष्ण गोपाल कपूर, कवीन्द्र साहनी, निखिल टण्डन, अनुराग खन्ना, सुरेन्द्र पुरी, सचिन सरीन आदि लोग उपस्थित रहे। आये हुए लोगों का अभिवादन कार्यक्रम संयोजक राजीव साहनी ने किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya