अयोध्या। विजय दशमी पर्व व खत्री दिवस पर खत्री सभा व महिला खत्री सभा द्वारा शहर के धारा रोड स्थित बाल साक्षरता केन्द्र पर शस्त्र पूजन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला खत्री सभा की अध्यक्ष बबिता साहनी व संचालन रवि मेहरोत्रा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा अपने उद्बोधन में सम्बोधित करते हुए कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सैकड़ों की संख्या में खत्री समाज की महिलाओं व पुरूषों की उपस्थिति से लगता है कि समाज एकजुट है। अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने कहा कि दशहरा पर्व पर समाज के पूर्वजों द्वारा वर्षों से शस्त्र पूजन करके खत्री दिवस खुशी पूर्वक मनाया जाता है और यह सन्देश समाज के युवाओं के लिये एक सन्देश है। शस्त्र पूजन में जजमान की भूमिका संजय कपूर व उनकी पत्नी रूबी कपूर, जितेन्द्र पुरी व उनकी पत्नी निशी पुरी तथा कवीन्द्र साहनी व उनकी पत्नी अलका साहनी ने निभाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक पी0एस0 टण्डन, सुधीर मेहरोत्रा, गिरीश चन्द्र मनचन्दा, राजीव साहनी, आलोक मनचन्दा, रवि कुमार मेहरोत्रा, बबिता साहनी, कृष्ण गोपाल मेहरोत्रा, कवीन्द्र साहनी, संजय कपूर, एलएन मेहरोत्रा, जीतेन्द्र पुरी, रितु साहनी, विवेक साहनी, रूबी कपूर, सचिन सरीन, मीनू कपूर, आशीष महेन्द्रा, मोहन कृष्ण टण्डन, अनुराग खन्ना, संजय मेहरोत्रा उद्योग आदि मौजूद थे।
7