गुप्तारघाट पर सरयू नदी में डाली गईं कतला, रोहू, नैंन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– नदियों में घट रही मत्स्य सम्पदा को बढ़ाने का प्रयास

अयोध्या। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिलाधिकारी नितीश ने गुप्तारघाट पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड के द्वारा प्रायोजित रिवर रैचिंग एवं जनजागरूकता गोष्ठी में प्रधानमंत्री मात्स्यिकी सम्पदा योजना व मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुये उपनिदेशक मत्स्य व सहायक निदेशक मत्स्य को अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर विधायक व जिलाधिकारी द्वारा नदियों में घट रही मत्स्य सम्पदा को बढ़ाने व नदियों के परिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय मेजर कार्प की मछलियों (कतला, रोहू, नैंन आदि) के 3 लाख 75 हजार मत्स्य बीज बच्चों को गुप्तारघाट पर सरयू नदी में डाला गया। इन मत्स्य बच्चें की साइज 80 से 100 मिमी0 की रही। जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु मछुवारों को योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा से बचे हुये तालाबों को इच्छुक मत्स्य पलकों को पट्टा देने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित मत्स्य पालकों से अपनी मत्स्य पालन सम्बंधी विशेषज्ञता से अन्य मत्स्य पालकों को भी प्रदान करने की अपील की, जिससे अन्य पशुपालक की मत्स्य पालन का बेहतर कार्य कर सकें। इस अवसर पर उपनिदेशक मत्स्य द्वारा भी मत्स्य विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। गोष्ठी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष, सहायक निदेशक मत्स्य सहित बड़ी संख्या में मत्स्य पालक उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya