कार्तिक पूर्णिमा : लाखों श्रद्धालुओं ने पावन सरयू में लगाई डुबकी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अधिकारियों हेलीकॉप्टर से कार्तिक पूर्णिमा स्नान का किया निरीक्षण

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार की प्रात‘ लाखों श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मंगलवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भोर में स्नान शुरू हो गया। लाखो की संख्या में श्रद्धालों ने स्नान कर विभिन्न मठ मन्दिरों में जाकर पूजन अर्चन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अयोध्या विवाद पर आये फैंसले के बाद भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रभावी हैं। श्रद्धालुओ की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। घाट व मंदिरो में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए हैं। कार्तिक स्नान को देखते हुए रूट डाइवर्जन लागू किया गया है। आईडी चेक कर श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। अयोध्या के प्रवेश मार्गो पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।
वहीं संवेदनशीलता को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हेलीकॉप्टर से निगरानी करते रहे। कमिश्नर मनोज मिश्र, आईजी संजीव गुप्त, जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने अयोध्या एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर से कार्तिक पूर्णिमा स्नान का निरीक्षण किया जाता रहा। सरयू घाट के साथ समूची राम नगरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है।

इसे भी पढ़े  कर्मयोग केवल एक आध्यात्मिक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन : एल. वेंकटेश्वरलू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya