अयोध्या। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर की 96 जयंती शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच युवा मोर्चा द्वारा उनकी जयंती जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया इसी क्रम में जिला अस्पताल फैजाबाद में मरीजों को फल वितरित किया गया तत्पश्चात विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान पदाधिकारियों ने रक्तदान किया इसी के साथ ही अयोध्या कुष्ठ आश्रम, सरयू घाट, अयोध्या हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर गरीबों निराश्रितो व जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र व कंबल का वितरण किया गया यह आयोजन महा पद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, नंद युवा वाहिनी, राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच युवा मोर्चा, यूथ सलमानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया इस दौरान राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर ने कहा कि नाई,सेन,शर्मा, सविता समाज में एकजुट होना होगा सत्ता में हिस्सेदारी निभानी होगी कर्पूरी ठाकुर के मिशन को पूरा करना होगा उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि सभी शिक्षित संगठित व संघर्षशील बने नंद युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष राहुल सेन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करना है उनके बताए हुए पद चिन्हों पर सभी चलें नंद युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों दलितों बंधीतो के मसीहा रहे। एमसीईए के जिला अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि हम सब को एकजुट होकर सत्ता में हिस्सेदारी निभाना होगा यूथ सलमानी फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष फरीद सलमानी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हम सब के मसीहा रहे हैं बाबू जी राम दास सेन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हम सब को नई दिशा प्रदान की उनके पद चिन्हों पर हम सब को चलना होगा इस दौरान बृजेश शर्मा सोनू ठाकुर चंद्रमोहन शर्मा धर्मेंद्र शर्मा राम कुमार सेन परशुराम ठाकुर कमल प्रसाद नीरज शर्मा नंदवंशी महेंद्र शर्मा सुभाष शर्मा सुधीर कुमार शर्मा प्रदीप राही आदि के साथ ही संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाई गयी कर्पूरी ठाकुर की जयंती
21
previous post