करणी सेना ने किया “पत्रकारों का सत्कार”

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पत्रकार को अपने विचार रखने के लिये मंच पर किया आमंत्रित

अयोध्या। करणी सेना की उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री ऐडवोकेट श्वेता राज सिंह, प्रदेश मंत्री अविनश श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष अजित सिंह सोमवंशी, जिला अध्यक्ष युवा शक्ति वैभव पांडेय और सिधर्त सिंह जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों के सम्मान में प्रेस क्लब अयोध्या में किया अभूतपूर्व आयोजन। श्वेता राज ने कहा की समाज की विषमताओं, समस्याओं को जनता के सामने लाने वाले पत्रकारों को वा संविधान के चतुर्थ स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों के योगदान का उत्सव मनाने के लिये यह आयोजन किया है और प्रत्येक पत्रकार को अपने विचार रखने के लिये मंच पर आमंत्रित किया। उन्होनें कहा की आज जो भी मुकाम हासिल किया हैं उसमें मीडिया का सबसे बड़ा सहयोग हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी प्रमुख पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से मनमीत गुप्ता-ज़ी न्यूज़, के बी शुक्ला- न्यूज़ 18 बन्बीर सिंह- आज तक, अरविंद गुप्ता- इंडिया टी वी, आकाश सोनी- आर भारत, सत्य प्रकाश आर 9, सूर्य नारायण सिंह – जन्मोर्चा, विशाल श्रीवास्तव अयोध्या समाचार, महेन्द्र त्रिपाठी- अध्यक्ष प्रेस क्लब, संजीव आजाद- भारत समाचार, आशुतोष पाठक टी वी 9, कुशल चंद मिश्र- हिंदुस्तान, राघवेन्द्र शुक्ला न्यूज़ इंडिया, अमित निषाद न्यूज़ 1 इंडिया, अमित कुमार टी वी 100, महेश शंकर- स्वतंत्र चेतना, ओम कार मिश्रा- दैनिक जागरण, मयंक श्रीवास्तव- जनतंत्र टी वी, पवन कुमार गुप्ता- अमृत विचार, कन्हईया कश्यप- पाईनीयर, महेंद्र कुमार, सुबोध श्रीवास्तव, करण प्रजापति- जन्मोर्चा, मुकेश पांडेय – न्यूज़ 1, जय प्रकाश गुप्ता- जन संदेश, मोनू न्यूज़ वर्ल्ड, विमल पांडेय- लाइव टीवी, सुमित यादव और अंकित सेना – ग्रुप 5 समाचार उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बड़ाई और श्वेता राज को समाज के प्रति समर्पित हो कर कार्य करने की बधाई दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya