करणी सेना के हत्थे चढ़े रेपिस्ट तो खुद करेगी न्याय : रघुवंशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया राकेश सिंह रघुवंशी का स्वागत

अयोध्या ।रेपिस्ट बलात्कारी करणी सेना के हत्थे चढ़ गए तो करणी सेना उनका न्याय खुद करेगी। मासूम बच्चियों से महिलाओं से दरिंदे हैवान जगह-जगह बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । जिसको रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्षम नहीं दिख रहा है ।इसको रोकने के लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रतिबद्ध है।उक्त विचार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने शाने अवध सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
शनिवार को राकेश सिंह रघुवंशी का स्वागत अयोध्या में करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर-शोर से किया गया। श्री सिंह अयोध्या कार्यकर्ता विस्तार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आए थे। कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा अजय सिंह द्वारा किया गया था। श्री सिंह द्वारा इस कार्यक्रम में राजा सिंह चौहान को प्रदेश सचिव, एडवोकेट मनोज सिंह को मंडल संरक्षक अयोध्या एवं अंबिका सिंह को अनुशासन मंत्री अयोध्या मंडल मनोनीत किया गया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राणा अजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत युवा नशाखोरी एवं जुआ खोरी के दलदल से बाहर निकल कर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके पर विकास सिंह अभय सिंह रघुवंशी आशीष सिंह मन्नू सिंह दुर्गेश सिंह शुभम ओझा अरविंद सिंह ऋषि सिंह शैलेंद्र सिंह आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya