कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से विवाहिता की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला गांव में बुधवार को अपराहन लगभग एक बजे कपड़ा प्रेस करते समय 30 वर्षीय विवाहिता की करंट लगने से मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजय कुमार सिंह की पत्नी सुप्रिया सिंह घर में कपड़ा प्रेस कर रही थी प्रेस का तार कटा होने की वजह से सुप्रिया का हाथ कटे तार पर पड़ गया जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गई। जब तक घर के लोग दौड़ते तब तक वह बेहोश होकर गिर पड़ी परिजनों ने सुप्रिया को लेकर कुमारगंज कस्बा स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है ।

इसे भी पढ़े  सहादतगंजओवरब्रिज पर दो बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya