स्वास्थ्य चेतना जागरण अभियान के साथ हुआ कन्या पूजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सेवा भारती के 9 केंद्रों पर हुआ कन्यापूजन

अयोध्या। सेवा भारती व आरोग्य भारती अयोध्या महानगर के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य चेतना जागरण अभियान अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के वैष्णोपुरम बस्ती में सम्पर्क प्रमुख धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा स्थापित माता के समक्ष एवं माँ वन तपस्वी प्रशिक्षण केंद्र हांसापुर में संचालिका उमा सिंह के संयोजन में स्वास्थ्य चेतना जागरण अभियान का शुभारंभ कन्यापूजन के साथ किया गया।

इस अवसर पर आरोग्य भारती प्रान्त सहसचिव डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी, सेवा भारती महानगर मंत्री डॉ प्रेमचन्द्र पांडेय, व आरोग्य भारती महानगर मंत्री डॉ पंकज श्रीवास्तव ने कन्याओं के चरण पखार कर तिलक आरती से पूजन कर भोग प्रसाद खिलाया। इसके बाद उपस्थित बालिकाओं बालको व माताओं को मौसम परिवर्तन के समय होने वाली संक्रामक रोग डेंगू, खुजली, मलेरिया, वायरल आदि की जानकारी दी गयी। संवाद सत्र में असमय बाल पकने व झड़ने के प्रश्न के जवाब में डॉ उपेन्द्र ने बताया बरसात के समय व बाद में 50 से 100 बाल टूटना तो सामान्य है, किन्तु अधिक व असमय सफेदी हो तो पोषण व नींद पर ध्यान देना चाहिए।आंवला का प्रयोग श्रेष्ठ घरेलू उपाय है।

साथ ही निलविहार में डॉ आभा सिंह, गद्दोपुर में कुसुमांजलि राय, पहाड़गंज में स्वर्णलता शुक्ल, करियप्पानगर में नीता शर्मा व गणेशनगर में दुर्गेश मिश्र के संयोजन में कन्यापूजन हुआ। इस अवसर पर नीतू सिंह, प्रतिभा राजवंशी, रेनू यादव, संध्या, डॉ ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी, रंजना उपाध्याय, द्वारिकाधीश, सौरभ त्रिपाठी, वैभव त्रिपाठी, डॉ आर वी त्रिपाठी, आर एस त्रिपाठी, विजय दूबे, सुनील तिवारी आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya