कमलेश श्रीवास्तव बने भाजपा के अयोध्या महानगर अध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति के बाद कमलेश श्रीवास्तव को अयोध्या महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। कमलेश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार है तथा बुद्धजीवी वर्ग से ताल्लुक रखने के कारण समाज में सभी वर्गो पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।  कमलेश श्रीवास्तव पिछले कुछ वर्षो से लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के कार्यक्रमों सक्रिय थे। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि कमलेश श्रीवास्तव के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। कमलेश श्रीवास्तव को बधाई देने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, राधेश्याम त्यागी, धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी रोहित पाण्डेय, कर्मवीर सिंह, राजेश सिंह प्रमुख रहे।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya