भाजपा अयोध्या महानगर अध्यक्ष बने कमलेश श्रीवास्तव ने हनुमानगढ़ी पर टेका माथा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई किया स्वागत

फैजाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति के बाद अयोध्या महानगर का अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव को बनाया गया है। शनिवार की देर रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय से इसका एलान हुआ। जिसके बाद खुशी की लहर सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालय में देखी गयी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महंत रमेश दास, महंत राजूदास के साथ उन्होने अयोध्या हनुमानगढ़ी में मत्था टेका तथा संतो से आर्शीवाद लिया।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव वर्तमान में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य है। विशेष सदस्यता अभियान में भदरसा के संयोजक व गोसाईगंज विधानसभा के सोनैराग्राम सेक्टर में प्रवासी है। इसके पहले सम्पन्न हुए लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान नगर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। नगर निगम के चुनाव में आचार्य नरेन्द्र देव नगर व जय प्रकाश नगर के प्रभारी रहे तथा नगर व अयोध्या में होने वाली बैठकों में प्रमुख भूमिका निभाई। बधाई देने वालों का सुबह उनके आवास से लेकर अयोध्या भ्रमण तक तांता लगा रहा। अयोध्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बधाई देने वालों में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभिषेक मिश्रा, भाजपा नेता रमेश सिंह, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, राममोहन भारती, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, इन्द्रभान सिंह, परमानंद मिश्रा, जिला सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह, उपसभापति सुधीर नारायन श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, अनिल सिंह, सुधीर चैरसिया, रमापति पाण्डेय, डा नीलम सिंह, बुद्धिपाल प्रजापति, विजेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश अंदानी, भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, कर्मवीर सिंह, शारदा यादव, नितिन पाण्डेय, पवन चैरसिया, आशीष सिंह शामिल रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya