नहीं रहीं मशहूर अदाकारा कामिनी मोहन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रंगकर्मियों ने जताया शोक

अयोध्या। रंगमंच और टीवी सीरियल की मशहूर अदाकारा कामिनी मोहन का निधन 70 वर्ष की आयु में हो गया। उन्होंने अंतिम सांसे कानपुर स्थित अपने निवास पर लिया। कामनी मोहन के पति चन्द्र मोहन रंगकर्मी, लेखक व फैजाबाद स्थिति एक दैनिक समाचार पत्र के समाचार संपादक के पद पर कार्य कर चुके थे। जिनका निधन पहले ही हो चुका हैं। पति के निधन के बाद अदाकारा कामिनी मोहन ने कानपुर निवासी आर.बी. शुक्ला से दूसरा विवाह कर लिया था। उनकी एक मात्र पुत्री अर्पिता मोहन हैं।
डीडी मैट्रो पर प्रसारित होने वाले सीरियल अदृश्य में कामिनी मोहन ने यादगार भूमिका अदा किया था। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना लिखित नोटनकी सैली के नाटक बकरी में अभिनय करके उन्होंने रंगमंच क्षेत्र में अपना अलग मुकाम बनाया था, इसके अलावा उन्होंने दर्जनों नाटको में अभिनय किया था। कामिनी मोहन कुशल नित्यगना भी थी। उनके साथ सीरियल व नाटको में अभिनय करने वाले रंगकर्मी रामतीर्थ विकल का कहना है कि कामनी मोहन के निधन से फैजाबाद रंगमंच में जो रिक्तिता आयी है उसे पूरा नहीं किया जा सकता। फैजाबाद के रंगकर्मियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रधांजलि अर्पित करने वालो में सोभा राम पांडेय, बारेन भोष, सुसील कुमार सिंह, महेंद्र पाठक, जगदीश श्रीवास्तव, दयानन्द सिंह मृदुल सामिल हैं।

इसे भी पढ़े  श्रद्धा और विश्वास के बिना भक्ति संभव नही : हरिओम तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya