गोमती तट पर 51 हजार दीपों से जगमगाया कामाख्या धाम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विधायक रामचन्द्र यादव व कामाख्या धाम के पुजारी इन्द्रेश कौशिक ने दीपोत्सव में हुए शामिल

रूदौली। रामनगरी अयोध्या के दिव्य दीपोत्सव से एक दिन पहले शनिवार की शाम अमेठी व अयोध्या की सीमा पर स्थित मां कामाख्या धाम 51 हजार दीपों से जगमग हो उठा। हजारों की संख्या में यहां उपस्थित लोगों ने इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव और कामख्या मंदिर के पुजारी इंद्रेश कौशिक महराज के प्रयास से आयोजित दीपोत्सव में शामिल होकर खुशियां मनाई।

शनिवार को कामख्या मंदिर से लेकर गोमती घाट तक दीपों की जगमग रोशनी से नहाया हुआ नजर आया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायिका पूजा कौशल ने अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी यहां के पंचायत सचिव अंकुर यादव के कंधे पर थी। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद थाना प्रभारी बाबा बाजार मनोज यादव और एसएसआई रामचेत यादव ने संभाली। पहली बार दीप प्रज्वलित करने आई नीलम भारती, सुचिता पांडेय, राधा रानी, प्रीती, प्रियंका ने कहा कि, अयोध्या की तरह यहां भी लोगों के अंदर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

दीपोत्सव को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आशा, ब्लाक कर्मियों की महती भूमिका रही। खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर के नेतृत्व में रुदौली के 189 शिक्षकों ने वालंटियर बनकर योगदान दिया। प्रमुख रूप से रामकृष्ण गुप्ता, रामानुज तिवारी, राजकुमार शर्मा, रजनीश मिश्र, आशीष यादव, अश्वनी, सचिव अंकुर कुमार, तेज तिवारी, वीरेंद्र शर्मा, श्रवण दुबे आदि शामिल रहे।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली क्षेत्र की बहनों, कार्यकर्ताओं, स्कूलों के छात्र-छात्राओं, समूहों की महिलाओं की ओर से इस आयोजन में अपार सहयोग किया गया, जिसके बदौलत ही यहां का नजारा अपने आप में अद्भुत है। अयोध्या की भांति यहां पर भी लोगों में दीपोत्सव का उत्साह दिखाई दे रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya