कालिका प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष व सूर्यनारायण सिंह बने महामंत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– उपाध्यक्ष महेन्द्र दूबे, कोषाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रथम : प्रमोद शंकर पांडे, संयुक्त मंत्री द्वितीय : विवेक कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी ए : सलाउद्दीन हरिनाथ सिंह, कार्यकारिणी बी : आशीष तिवारी राम प्रकाश वर्मा व कार्यकारिणी सी : नरेंद्र श्रीवास्तव उपेंद्र मिश्रा हुए निर्वाचित

अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को देर शाम तक मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद मिश्रा व महामंत्री पद पर सूर्यनारायण सिंह निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर विकास श्रीवास्तव ने अपना कब्जा जमाया। मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। रिटर्निंग अफसर सुशील कुमार चौबे और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्रवण कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह से शाम तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद मिश्र 949 वोट पाकर विजयी हुए।

उनके अलावा इस पद पर अशोक कुमार पांडेय 25, इंद्र प्रताप सिंह 96 अवधेश कुमार त्रिपाठी 19, राघवेंद्र प्रताप सिंह 106, राकेश त्रिवेदी 37, राम शुभावन 229, राजेंद्र प्रताप सिंह 177, पारसनाथ पांडेय 282 व प्रभाकर पांडेय को 10 मतों से संतोष करना पड़ा।
उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार दुबे 537 मत पाकर विजयी घोषित हुए। रनर रहे चंद्रभान सिंह को 439, सुरेंद्र कुमार सिंह 213 ,रामकुमार यादव 339, देवकीनंदन त्रिपाठी को 196 व अंजनी कुमार त्रिपाठी उर्फ प्रभुजी को 220 मतों से संतोष करना पड़ा।

तीन मत अवैध पाए गए। सबसे महत्वपूर्ण मंत्री पद पर सूर्य नारायण सिंह ने 813 मत पाकर विजयश्री हासिल की। रनर रहे विपिन कुमार मिश्रा को 765, शैलेंद्र जायसवाल को 278 व भागवत प्रसाद पांडेय को 79 मतों से संतोष करना पड़ा। अवैध मतों की संख्या नौ रही।
संयुक्त मंत्री प्रथम पर प्रमोद शंकर पांडेय 682 मत पाकर विजयी हुए। रनर रहे संतोष कुमार को 662 व राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को 529 मत मिले। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव 669 मत पाकर विजयी हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र पांडेय को 663 व जय प्रकाश पाल को 538 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर 64 अवैध मत पड़े।

इसे भी पढ़े  माझा बरहटा में तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण

कोषाध्यक्ष पद पर विकास श्रीवास्तव 799 मत पाकर जीते। रनर रहे वीरेंद्र कुमार मिश्र को 660, सुशील कुमार मिश्र को 337 मतों से संतोष करना पड़ा व अवैध मतों की संख्या 135 रही। कार्यकारिणी सी के लिए उपेंद्र कुमार मिश्रा 756 व नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव 787 मत पाकर विजयी हुए। जबकि इनके अलावा बद्री प्रसाद यादव को 655, योगेश पांडेय को 617 मतों से संतोष करना पड़ा। कार्यकारिणी ए पर रामनाथ शर्मा का पर्चा खारिज होने के कारण हरिनाथ सिंह और सलाउद्दीन पहले ही निर्विरोध हो गए थे। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर हुई दोबारा मतगणना में विवेक श्रीवास्तव विजयी घोषित किए गए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya