कैसरगंज सांसद ने निकाली स्वाभिमान यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा कहेगी तो भी नहीं लड़ूंगा अयोध्या से चुनाव : बृजभूषण सिंह

अयोध्या। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या से स्वाभिमान यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में अपनी राजनैतिक जमीन तलाशने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अयोध्या से मेरा चुनाव लड़ने का कोई विचार न है और न आगे भी कभी होगा। यहां तक कि यदि हमें भाजपा नेतृत्व भी कहता है तो भी मैं यहां से चुनाव नहीं लडूंगा।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह मनसे के नेता राज ठाकरे को अयोध्या आने से रोकने की घोषणा के साथ जनपद में स्वाभिमान यात्राएं निकाल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अयोध्या से स्वाभिमान यात्रा निकाली जो अयोध्या से प्रारम्भ होकर नगर के रीडगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए नगर के बाहर गद्दौपुर गांव में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर मीडिया से से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे बेटे प्रतीक भूषण जो विधायक भी हैं ने योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन ( पांच जून )पर अयोध्या में 51 कुंतल का एक लड्डू बांटा जाएगा। इसके लिए 51 कुंतल का लड्डू बन रहा है। कोशिश हमारी है कि इस दिवस अयोध्या के सभी संत महन्थ इक्कठा हों।

इसके अलावा जो 500 से 11 सौ वेद के विद्यार्थी हैं वे उस दिन वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे। इसमे अयोध्या के साधु संत रहेंगे और योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूरी वैदिक रीति से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मेरा कोई कार्यक्रम नहीं है। पूछे गए एक सवाल पर सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि अयोध्या से कोई चुनाव लड़ने की मेरा कोई मन नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रातः परमहंस को साक्षी मानकर, अशोक सिंघल को साक्षी मानकर व सरयू मैया को साक्षी मानकर मैने कहा है कि मैं कभी भी अयोध्या से चुनाव नही लडूंगा। मेरा 15 साल यहां बीता है।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान

अयोध्या की समस्याओं को लेकर मैं बोलूंगा। उन्होंने कहा कि मैं यह नही चाहता हॅू कि यहां का विधायक यहां का सांसद यहां का मेयर जनता की समस्याओं पर कुछ न बोले। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या का कोतवाल हूं। जिस प्रकार नन्दी ग्राम में रह कर भरत जी अयोध्या की समस्याओं का समाधान करते थे उसी प्रकार नन्दनीनगर में रह कर मैं अयोध्या की समस्याओं के लिए लडूंगा। मैं चुप नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा कि पांच जून को अयोध्या में पांच लाख लोगों के साथ कार्यक्रम करुंगा। इस दिन अयोध्या में हर रंग के फूल खिलेंगे।

उन्होंने पत्रकारों से सवाल करते हुए कहा कि हर रंग के फूलों का अर्थ समझते हो? आगे उन्होंने कहा कि हर रंग से मेरा मतलब है कि हर जाति वर्ग के लोग योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन मे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे तो अयोध्या का दर्शन नहीं कर सका किन्तु पांच लाख लोग जन्मदिन के बहाने अयोध्या का दर्शन कर सकेंगे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya