कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने दिखाई ताकत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के पूर्व 500 से अधिक बाइकों के काफिले के साथ निकाली रैली


अयोध्या। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर युवाओं का उत्साह उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। 500 से अधिक मोटरसाईकिल के काफिले के साथ रैली गांधी पार्क से निकली। यह रैली रिकाबगंज, चैक, फतेहगंज, नाका होते हुए गांधी पार्क में समाप्त हुई।


उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि धारा 370 व पीओके को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का संसद में दिया गया बयान भारत के इतिहास में दर्ज होकर हमारे भीतर सदा राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव का संचार करता रहेगा। हर देशभक्त युवा अपने गृहमंत्री अमितशाह का स्वागत करने के लिए आतुर है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के शत प्रतिशत सफल क्रियान्वयन की वजह से आज पूरे देश की जनता में उत्साह है।

उत्तर प्रदेश में भयमुक्त परिवेश बनाने की सराहना आज वैश्विक स्तर पर हो रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में पूरे जनपद से बड़ी संख्या मंे युवाओं को ले आने की तैयारी की गयी है। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, बुद्धिपाल प्रजापति, तेजेन्द्र पाल टिंकल, संग्राम सिन्हा, धर्मेन्द्र मिश्रा, शिवेन्द्र साहू, अरुण सोनकर, अश्वनी गुप्ता, अंकित दूबे, विशाल सिंह, आकाश गुलानी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya