हादसे में जूस विक्रेता की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। हाइवे पर जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह किसी वाहन ने एक जूस विक्रेता को टक्कर मर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि मूल रूप से बहराइच जनपद के कोदहियान पुरवा मझारा ताकाली गाँव निवासी 27 वर्षीय शैलाब पुत्र प्रसादी आज भोर में अपनी गन्ना जूस की मशीन और ठेलिया के साथ लखनऊ की ओर जा रहा था कि हाइवे पर रौनाही थाना क्षेत्र में जुबेरगंज बाजार स्थित कोल्ड स्टोर के सामने एक बस वाले ने भोर में 5. 15 बजे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी राजेंद्र प्रजापति व पायलट संजय ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। पीएम के लिए मेमो पुलिस को भिजवाया गया है।

इसे भी पढ़े  सभी योजनाओं में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित की जाए : राजेश कुमार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya